Akasa Air Fuel Surcharge : देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी अकासा एयर लाइन से हवाई यात्रा करना अब यात्रियों के लिए महंगा होने वाला है। दरअसल, अकासा एयर ने भी अब फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। क्षेत्रीय तनावों से जुड़े विमानन टर्बाइन ईंधन (Aviation Turbine Fuel) की बढ़ती कीमतों के बीच कंपनी ने खुद फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है।
पढ़ें :- Global Logistics : ग्लोबल लॉजिस्टिक्स में रूस की एंट्री , जंग के बीच सुरक्षित व्यापारिक रास्तों का भरोसा दिलाया
आज यानी 15 मार्च से होने वाली बुकिंग पर यह अतिरिक्त शुल्क लागू हो गया है। आपको बता दें कि इससे पहले फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन ले चुकी है, जिसके बाद अब अकासा एयर ने भी यह फैसला लिया है।
अकासा एयर के अनुसार, ATF यानी जेट फ्यूल की कीमतों (Jet fuel prices) में हाल ही में काफी बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) के कारण हुई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार (Global Energy Market) प्रभावित हुआ है। अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन के कुल खर्च में फ्यूल का हिस्सा काफी बड़ा होता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने से पूरे एविएशन सेक्टर की लागत पर असर पड़ता है