Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Akasa Air News: उड़ान भरते ही अकासा एयर के केबिन से आने लगी जलने की गंध, मुंबई वापस लौटा विमान

Akasa Air News: उड़ान भरते ही अकासा एयर के केबिन से आने लगी जलने की गंध, मुंबई वापस लौटा विमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Akasa Air News:  ​विमान में आ रही खराबी की लगातार ​बढ़ती जा रही है। महीने या फिर एक सप्ताह में किसी ने किसी विमान में खराबी की खबरे सामने आ रही हैं। शनिवार को भी विमान में खराबी की खबर सामने आई है। इस बार बेंगलुरु जा रहे अकासा एयर की एक विमान केबिन में जलने की गंध आने के बाद हड़कंप मच गया,​ जिसके बाद विमान मुंबई एयरपोर्ट लौट आया।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

जांच में पता चला कि गंध एक पक्षी के विमान से टकराने के कारण आ रही थी। वहीं, इस घटना की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई से बैंगलुरु के लिए अकासा एयर की उड़ान एकेजे1103 का संचालन विमान वीटी-वाईएई कर रहा था, केबिन में जलने की गंध के कारण विमान रास्ते से लौट आया।

हालांकि, अभी तक एयरलाइन की तरफ से मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि, पिछले कुछ महीनों से विमानों में लगातार खराबी की खबर आ रही है। कई विमानों की इमजजेंसी लैंडिंग भी करानी पड़ रही है। यही नहीं पिछले दिनों विमान में बम की सूचना से भी हड़कंप मच गया था। हालांकि, जांच में खबर झूठी पाई गई।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक
Advertisement