लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर यूपी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत तीन दिनों तक महिलाएं रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकती हैं। हालांकि, कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसको लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। अब यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, ऐसी कमरे से बाहर निकलकर हकीकत देखिए।
पढ़ें :- BJP सरकार की विदाई का आ गया समय, उन्हें अब तय करना है कि स्पेन जाना है या वेनिस: अखिलेश यादव
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए! नकारात्मकता का चश्मा उतारेंगे, तब प्रदेश की बहनों की खुशी दिखाई देगी। योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को सहयात्री सहित 3 दिन की फ्री बस सेवा की जो ऐतिहासिक सौगात दी है, उसका लाभ धरातल पर दिख रहा है।
अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए! नकारात्मकता का चश्मा उतारेंगे, तब प्रदेश की बहनों की खुशी दिखाई देगी।
योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को सहयात्री सहित 3 दिन की फ्री बस सेवा की जो ऐतिहासिक सौगात दी है, उसका लाभ धरातल पर दिख रहा है। https://t.co/rapPelRi6Y
— Dayashankar Singh (@dayashankar4bjp) August 28, 2026
पढ़ें :- अखिलेश पर निशाना साधते हुए सीएम योगी बोले- हमारी नियुक्ति-पत्र वितरण की गति को सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, आपकी झूठी राजनीति को आंकड़ों ने करारा जवाब दिया है। पहले ही दिन कुल 9 लाख से अधिक यात्रियों ने उठाया लाभ। 6 लाख से अधिक बहनों और 3 लाख से अधिक सहयात्रियों को मिली निशुल्क सुविधा। साथ ही लिखा, सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता। उत्तर प्रदेश की बहनें आज योगी सरकार की इस सुविधा से सुरक्षित और ससम्मान अपने भाइयों के घर पहुंच रही हैं और मुख्यमंत्री जी को ‘बड़े भाई’ के रूप में धन्यवाद दे रही हैं। तुच्छ राजनीति के लिए त्योहार के पावन अवसर पर भ्रम फैलाना बंद कीजिए।
सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता। उत्तर प्रदेश की बहनें आज योगी सरकार की इस सुविधा से सुरक्षित और ससम्मान अपने भाइयों के घर पहुंच रही हैं और मुख्यमंत्री जी को ‘बड़े भाई’ के रूप में धन्यवाद दे रही हैं। तुच्छ राजनीति के लिए त्योहार के पावन अवसर पर भ्रम फैलाना बंद कीजिए। https://t.co/rapPelRi6Y
— Dayashankar Singh (@dayashankar4bjp) August 28, 2026
पढ़ें :- 'सपा का ’जन-मन घोषणापत्र’ वास्तव में ’धन-मन वादी’... ' मायावती ने अखिलेश के घोषणा पत्र पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने एक्स पर जानिए क्या लिखा?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! “प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे।
तीन दिनों तक नि:शुल्क यात्रा कर सकती हैं महिलाएं
उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को तीन दिनों तक नि:शुल्क यात्रा का सरकार ने तोहफा दिया है। इसके तहत 27 से 29 अगस्त तक महिलाएं और सह यात्री नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं।