Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर और कुंदरकी चुनाव में अखिलेश यादव ने किया वोट चोरी का दावा, कहा-BJP डीएम से बदलवाती है जीत का सर्टिफिकेट

रामपुर और कुंदरकी चुनाव में अखिलेश यादव ने किया वोट चोरी का दावा, कहा-BJP डीएम से बदलवाती है जीत का सर्टिफिकेट

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। देश में इन दिनों चुनाव आयोग और भाजपा को लेकर विपक्षी दल के नेता लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लग रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ​यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में रामपुर और उपचुनाव 2024 में कुंदरकी विधानसभा सीट में वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने इसको लेकर एक बैनर भी शेयर किया है, जिसमें बीते दो ​चुनावों के वोट प्रतिशत का जिक्र किया गया है।

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय। हक़मारी और *‘मतमारी’* से भाजपा लोकतंत्र को ख़त्म करने का जो षड्यंत्र रच रही है, हम सब मिलकर उसे कामयाब नहीं होने देंगे। जनता समझे: भाजपा कुछ लोगों की मिलीभगत से कभी अपने समर्थक फ़र्ज़ी मतदाताओं का नाम बढ़ा देती है। भाजपा सत्ता सजातीय अधिकारियों की साठगांठ से कभी अपने विरोधी मतदाताओं का नाम कटा देती है।

उन्होंने आगे लिखा, ⁠भाजपा बूथ पर अपने चुनिंदा लोगों को सेट करके फ़र्ज़ी वोट डालने का ‘टारगेट’ देती है। ⁠भाजपा बंदूक तानकर कभी मत डालने से रुकवाती है। ⁠भाजपा अपने समर्थकों से कई-कई वोट डलवाती है। ⁠भाजपा अपने समर्थकों के नक़ली आईडी बनवाकर अपने लिए फ़र्ज़ी मतदान करवाती है। ⁠भाजपा फ़ोर्स लगाकर कभी ईवीएम बदलवा देती है। ⁠भाजपा कभी सीसीटीवी के सामने, अपने विरुद्ध डाले गये मतों को ख़ारिज भी करवाती है और भाजपा डीएम से कभी जीत का सर्टिफिकेट भी बदलवाती है। मतदाता कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

बता दें कि, बीते दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि, चुनाव आयोग वोट चोरी कर रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक समेत अन्य जगहों पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सभी साथियों को डिनर पर बुलाकर इसके बारे में जानकारी साझा की थी, जिसके बाद से विपक्षी नेता लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं।

पढ़ें :- कालपी में ‘खनन माफिया’ का खुला आतंक : युवती से छेड़खानी करते हुए घर गिराने की दी धमकी

 

Advertisement