उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) में एसडीएम कृति राज (SDM Kriti Raj) ने मंगलवार को सिर पर घूंघट करके आम महिला मरीज बनकर औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद से सोशल मीडिया में उनके वीडियो को खूब शेयर किया गया और खूब सुर्खियां बटोरी।
पढ़ें :- ब्राह्मण समाज को साधने में जुटी BSP: मायावती बोलीं-तैयारियां देखकर बेचैन है BJP और अन्य पार्टियां, सतीश मिश्रा का बढ़ा कद
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने भी उनके इस वीडियो को बुधवार को शेयर करके सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही एसडीएम (SDM Kriti Raj) को एक सलाह भी दे डाली है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि-
“स्वयं घूँघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ा परदा उठाकर सच्चाई दिखानेवाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलनेवाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको अध्ययन हेतु विदेश ही न भेज दे।
सुना है इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री जी ‘अस्वस्थ-अवस्था’ में हैं।”
स्वयं घूँघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ा परदा उठाकर सच्चाई दिखानेवाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलनेवाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको… pic.twitter.com/wDjfLUEc9U
पढ़ें :- 16 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा पुरुष CA बने लक्ष्मणन मय्यप्पन, जानिए सफलता की पूरी कहानी
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2024
एसडीएम सदर कृति राज (SDM Kriti Raj) के पास शिकायत आई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीदामई पर मरीजों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। दवाएं समय पर नहीं दी जातीं।
कुत्ता काटे के इंजेक्शन को लेकर घंटों मरीजों को बैठकर इंतजार करना पड़ता है। एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लिया और वे अपने दुपट्टे का घूंघट बनाकर आम महिला मरीज की तरह केंद्र पर पहुंच गईं।