Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: यूपी एमएलसी चुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही प्रत्याशियों व नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। फिलहाल, 7 सीटों के परिणाम आ गए हैं, जिसमें 5 पर बीजेपी जीती है और 2 पर सपा की जीत हुई है। बाकी बची 4 सीटों में 3 पर सपा आगे चल रही है। कुल मिलाकर सपा-बीजेपी में 6-5 का मामला लग रहा।

पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार


अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि वाराणसी में एमएलसी चुनाव में हार से हताश भाजपा की हालत ख़राब है। लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फ़ोन नहीं उठा रहे हैं। सच तो ये है कि भाजपा यूपी एमएलसी चुनाव में ऑल आउट हो गई है। हालांकि अखिलेश यादव ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके तंज का तीर सीएम योगी की तरफ की चलता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- रिजीम चेंज मांगने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदला कैरेक्टर सर्टिफिकेट का नियम

अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में मतगणना रोक देने के पीछे रिजल्ट बदलने की पुरानी भाजपाई चाल चली जा रही है। सुना है हार के डर से कोई इधर-उधर की चहलक़दमी कर रहा है।

पढ़ें :- UP News : कुंडा विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक संदेश भी मिले, FIR दर्ज

जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि दरअसल पीडीए की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर ख़ुश हैं, घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है। अगर षडयंत्रकारी भाजपाइयों ने गोरखपुर में घोड़े की ढाई चाल न चली होती तो वहां भी बनारसवाला हाल होता। कुल मिलाकर तो गोरखपुर भी भाजपा नैतिक रूप से हार ही गई है। बनारस के अंतिम नतीजे आने तक हमारी अपने सभी कार्यकर्ताओं से ये अपील है कि जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं। एमएलसी चुनावों ने भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध दिया है। घोर बेईमानी और प्रशासनिक हेराफेरी के बावजूद भी भाजपा की दुर्गति कोई नहीं रोक पाया। जिन भ्रष्ट अधिकारियों ने भाजपा की चाकरी की है, उन सबको पीडीए सरकार आने पर जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Advertisement