Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले- अच्छे दिन आने वाले हैं, बुरे दिन जाने वाले हैं,देश संविधान से चलेगा, मन-विधान से नहीं

अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले- अच्छे दिन आने वाले हैं, बुरे दिन जाने वाले हैं,देश संविधान से चलेगा, मन-विधान से नहीं

By santosh singh 
Updated Date

Samajwadi Party Manifesto 2027 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर रहे हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने घोषणा-पत्र में किए गए वादों को पूरा किया है। उन्होंने आजम खान को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सपा ने जब भी घोषणा-पत्र बनाया, उसे लागू किया है। अखिलेश यादव ने कहा, कि समाजवादी पार्टी ने जब भी घोषणा-पत्र बनाया है, उसे लागू किया है। अगर उस दौरान कोई नई परिस्थिति या जरूरत सामने आई, तो पार्टी ने उसे भी अपने एजेंडे में शामिल कर पूरा किया है।

पढ़ें :- आजम खान, बोले- मैं एक ही खानदान के लिए आधी सदी गुजार दी और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी उनके हवाले कर दिया

अखिलेश यादव ने आजम खान की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने समय और जरूरत के हिसाब से अपने एजेंडे में नई चीजें भी शामिल की हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी जनता की जरूरतों के मुताबिक काम किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा, कि आजम खान साहब ने जो बातें रखी हैं, उनसे खुद को जोड़ते हुए भरोसा दिलाता हूं कि जो नई चीजें करने की जरूरत पड़ी, उन्हें भी शामिल किया गया है। लखनऊ के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंच पर बैठे लोग जानते होंगे कि नेताजी के मुख्यमंत्री रहते ही इस शहर को बसाने का काम शुरू हुआ था। अखिलेश ने लखनऊ को प्रदेश की सबसे नियोजित यानी प्लांड सिटी बताते हुए दावा किया कि यहां सबसे ज्यादा निवेश आया है।

अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के मौके पर पार्टी का चुनावी घोषणा-पत्र जारी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि अच्छे दिन आने वाले हैं और बुरे दिन जाने वाले हैं। वे जानते हैं कि अब जा रहे हैं, इसलिए उनकी भाषा बदल गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए पार्टी अलग से घोषणा-पत्र लेकर आएगी। संविधान दिवस के मौके पर सपा अपना चुनावी घोषणा-पत्र जनता के सामने रख रही है। महिलाओं से जुड़े मुद्दों और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग दस्तावेज तैयार किया जाएगा। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि लुलु मॉल सपा के घोषणा-पत्र का हिस्सा था। उन्होंने यह भी कहा कि हाईकोर्ट की शानदार बिल्डिंग सपा सरकार के कार्यकाल में बनवाई गई।

पढ़ें :- यूपी लोकसेवा आयोग के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह

अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर भाजपा और संविधान बदलने की बात करने वाली शक्तियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं और संविधान को बदलने की साजिश कर रहे हैं। ऐसी कोशिशों को नाकाम करने के लिए सभी संविधान समर्थक एकजुट हैं। अखिलेश ने कहा कि कुछ प्रभुत्ववादी और स्वार्थी लोग अपनी परंपरागत सत्ता बनाए रखने के लिए संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। समीक्षा और पुनर्विचार के नाम पर संविधान को मिटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ऐसी शक्तियों को संविधान विरोधी, संकीर्ण सोच वाला और विध्वंसकारी बताया।

उन्होंने कहा कि हमारा देश संविधान से चलेगा, मन-विधान से नहीं। अखिलेश के मुताबिक, संविधान शोषित और वंचित वर्गों के लिए ढाल की तरह है। सभी संविधान प्रेमियों का कर्तव्य है कि वे एकजुट होकर संविधान के खिलाफ किसी भी साजिश को सफल न होने दें। अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान को लेकर संघर्ष का समय है। एक तरफ वे लोग हैं, जो सत्ता पाने के लिए संविधान का दुरुपयोग करना चाहते हैं, जबकि दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी संविधान के जरिए हर तरह का भेद मिटाने, आरक्षण बचाने और समाज में समानता का भाव जगाने के पक्ष में है।

बंद विद्यालय फिर खुलेंगे, शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को समान वेतन देने पर करेंगे काम

उन्होंने पीडीए का जिक्र करते हुए कहा, कि जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए बढ़ेगा।अखिलेश ने कहा कि संविधान संशोधन के नाम पर किए जाने वाले किसी भी षड्यंत्र का मुकाबला करने के लिए वे सभी एकजुट हैं। अखिलेश यादव ने चुनावी घोषणा-पत्र में शिक्षा, रोजगार और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी का गौरव बहाल करने के लिए बंद किए गए विद्यालयों को फिर से शुरू किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और हर स्तर के शिक्षकों को समान वेतन देने के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही आशा, आंगनबाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन और समायोजन का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की दिशा में काम करने का भी भरोसा दिलाया। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

युवाओं को 5 हजार बेरोजगारी भत्ता, शिक्षामित्रों को शिक्षकों के बराबर वेतन देने का वादा

पढ़ें :- कांग्रेस को अपमान का घूंट पीने की आदत पड़ गई है, तभी तो एक तरफ वार्ता चल रही है और दूसरी तरफ सपा टिकट वितरण कर रही: पंकज चौधरी
समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को शिक्षकों के बराबर वेतन देने के लिए काम किया जाएगा। अखिलेश ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी का गौरव बहाल करने के लिए बंद किए गए विद्यालयों को फिर से शुरू किया जाएगा। घोषणापत्र में आशा, आंगनबाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन देने और समायोजन का लाभ दिलाने की बात भी कही गई है। अखिलेश ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने का प्रयास करने का भरोसा दिया।

बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार पेंशन, जातिगत जनगणना भी कराएंगे

समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। हालांकि, केंद्र सरकार पहले ही देश में जातिगत जनगणना कराने का नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। अखिलेश यादव ने बुजुर्ग महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा की। इसके अलावा दलितों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास परिषद गठित करने का वादा किया। अखिलेश के मुताबिक, यह परिषद दलितों के विकास और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।

10 लाख नौकरियों से लेकर किसानों की कर्जमाफी तक का वादा

अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर पार्टी का चुनावी घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, दलितों और गरीबों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। सपा ने सरकार बनने पर जातिगत जनगणना शुरू कराने, महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने और युवाओं को रोजगार मिलने तक हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है।

घोषणा-पत्र में सरकारी नौकरियों के 10 लाख पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। अखिलेश यादव के मुताबिक, सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन भर्तियों में एक से अधिक परीक्षाएं होती हैं, उन्हें छह महीने के भीतर पूरा करने की बात भी कही गई है।

सरकारी ठेकों में पीडीए को 50 फीसदी आरक्षण

पढ़ें :- Owaisi-Chandrashekhar Azad Rally : दलित का बेटा बनेगा सीएम, अब्दुल बनेगा डिप्टी सीएम, ओवैसी बोले- अब मोदी और योगी के दिन खत्म

सपा ने 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलितों और पीडीए वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। इसके अलावा 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं के लिए वृद्धाश्रम और क्लब बनाने की बात भी घोषणा-पत्र में शामिल है।

किसानों की कर्जमाफी और एमएसपी की कानूनी गारंटी

किसानों के लिए सपा ने कर्जमाफी का वादा किया है। पार्टी ने प्रदेश में होने वाली सभी फसलों के लिए कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने की बात कही है। फसल का नुकसान होने पर मूल्य क्षतिपूर्ति की व्यवस्था करने का भी एलान किया गया है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाने का वादा किया गया है। सपा के मुताबिक, इससे गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement