उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए लखनऊ और दिल्ली के बीच नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
पढ़ें :- "CJP का आंदोलन एलन मस्क के इशारे पर", बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप, बोले-, देश के खिलाफ साजिश
दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी 16 अक्टूबर को लखनऊ में BJP प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, ‘सुना है सत्ताधारियों की तरफ से कोई बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। लगता है लखनऊ-एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है, तभी दिल्ली के इंजन ने लखनऊ की कमान किसी और को थमाने का अंदरूनी फैसला कर लिया है।’
इसके अलावा उन्होंने आगे भी कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ एक दिखावा है। असली खेल तो लखनऊ के इंजन को खटारा साबित करके हमेशा के लिए हटाने का है। साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अब लखनऊ वालों की रक्षा कौन करेगा?
अखिलेश का यह तंज किस ओर कर रहा इशारा?
कुछ राजनीतिक जानकार इसे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर चल रही अटकलों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में किसी भी नेता का नाम लेकर यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किसकी ओर है। इसलिए इसे भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन का आधिकारिक संकेत नहीं माना जा सकता।
पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा
वहीं दूसरी तरफ राजनाथ सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शन चुनावी सुधारों से आगे बढ़कर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश हैं। इन आरोपों को विपक्ष खारिज करता रहा है।