लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा अटैक किया है। उन्होंने कहा कि टीईटी परीक्षा (TET Exam) का पेपर बीयर के एक गोदाम के पते पर छपना ‘गोपनीय छपाई’ का बड़ा घोटाला है।
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार
टीईटी परीक्षा का पेपर बीयर के एक गोदाम के पते पर छपना ‘गोपनीय छपाई’ का बड़ा घोटाला है।
भाजपा सरकार में तो यूँ ही हर बार पेपर ‘लीक’ होगा इसीलिए 2022 में बेरोज़गार सपा की सरकार बना रहे हैं क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि सपा के आने से ही सब कुछ फिर से ‘ठीक’ होगा। #भाजपा_ख़त्म
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 4, 2021
पढ़ें :- यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है...राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) में तो यूं ही हर बार पेपर ‘लीक’ होगा। इसीलिए 2022 में बेरोज़गार सपा की सरकार बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि सपा के आने से ही सब कुछ फिर से ‘ठीक’ होगा।
UP-TET पेपर आउट घोटाले का मास्टरमाइंड भाजपा विधायक का भाई : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि खबरों के अनुसार UP-TET पेपर आउट घोटाले का मास्टरमाइंड भाजपा विधायक का भाई है। योगी आदित्यनाथ जी सख्ती और पारदर्शिता की आपकी सभी बातें खोखली हैं।
खबरों के अनुसार UP-TET पेपर आउट घोटाले का मास्टरमाइंड भाजपा विधायक का भाई है।@myogiadityanath जी सख्ती और पारदर्शिता की आपकी सभी बातें खोखली हैं। pic.twitter.com/3DlNCvv90x
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 3, 2021
पढ़ें :- UP Weather Alert : यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में चार दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने सुनाई खुशखबरी