Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Akshay Tritiya 2026 : अप्रैल महीने में इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें तिथि और मुहूर्त

Akshay Tritiya 2026 : अप्रैल महीने में इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें तिथि और मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Akshay Tritiya 2026:  अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना बहुत पुनीत माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदते हैं, उनके घर-परिवार में सुख-शांति और धन-धान्य का वास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को स्वयं शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है, जो इसे नई शुरुआत और सार्थक निर्णय लेने के लिए अनुकूल बनाता है। इसी कारण लोग अक्सर इस दिन को किसी ऐसे कार्य की शुरुआत करने के लिए चुनते हैं जो लंबे समय तक चले।

पढ़ें :- नाग पंचमी के दिन गुड़िया को क्यों पीटा जाता है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक और लोक मान्यताएं

2026 में अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल को पड़ रही है। तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे तक चलेगी।

हिंदू मान्यता के अनुसार धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए अपने पूजा घर में रखना या फिर मां लक्ष्मी को अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में माता लक्ष्मी की पूजा में श्रीफल यानि नारियल, शंख, कमल का पुष्प, कमलगट्टा आदि अर्पित किया जाता है, वहां पर धन की देवी प्रसन्न होकर हमेशा वास करती हैं।

अक्षय तृतीया के दिन कुछ अन्य उपाय
सेंधा नमक खरीदना
सेंधा नमक खरीदना शुभ माना जाता है

एकाक्षी नारियल स्थापित करना
एकाक्षी नारियल को लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है और इसे घर में स्थापित करने से लाभ होता है

पढ़ें :- भारत का ये है बेहद अनोखा और रहस्यमयी देवी मंदिर, जहां पुरुष साड़ी पहनकर और 16 श्रृंगार धारणकर देवी मां से मांगते हैं मन्नत

गुलाबी कपड़े पहनना
पूजा के समय गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है

Advertisement