Albanian PM welcomes Giorgia Meloni : अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने तिराना में यूरोपीय राजनीतिक शिखर सम्मेलन में इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का अनोखा स्वागत किया। स्वागत करने के लिए घुटने टेके। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी हाल ही में अल्बानिया के दौरे पर रहीं। उनके स्वागत में अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने एक अनोखा तरीका अपनाया। रामा घुटनों के बल बैठकर मेलोनी का स्वागत करने पहुँचे। रेड कार्पेट पर बैठे रामा ने मेलोनी को हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया। बारिश के बीच भी दिखा राम का ये अनोखा अंदाज। अल्बानियाई PM केइस अंदाज की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। स्वागत करने के इस अंदाज की लोग जम कर तारीफ कर रहे है।
पढ़ें :- मलेशिया के दौरे पर गए पीएम मोदी ने कहा भारत की सफलता ही मलेशिया की सफलता, चंद्रयान-3 के लिए पीएम अनवर को दी शुभकामनाएं
जैसे ही मेलोनी आईं, रामा ने अपना छाता एक तरफ रख दिया, एक घुटने पर झुक गए और उन्हें ‘नमस्ते’ कहकर अभिवादन किया, जिससे उनकी हंसी फूट पड़ी और आश्चर्य से उन्होंने कहा “एडी, नहीं!”। यह पहली बार नहीं है जब रामा ने ऐसा इशारा किया हो।
हांलाकि, ये पहला मौका नहीं है, इससे पहले वे अबू धाबी में एक शिखर सम्मेलन में मेलोनी के सामने घुटने टेक चुके थे और एक गीत और दुपट्टे के साथ उनका जन्मदिन मनाया था। दोनों नेताओं के बीच की दोस्ती अल्बानिया और इटली के बीच घनिष्ठ राजनयिक संबंधों को रेखांकित करती है।
पीएम रामा के नाटकीय स्वागत ने शिखर सम्मेलन के लिए एक उल्लासमय माहौल तैयार कर दिया, जिसमें 40 से अधिक यूरोपीय नेता यूक्रेन और प्रवासन सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए थे।