Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Warning : राजधानी लखनऊ समेत इन जिलों में अगले 3 घंटों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

UP Weather Warning : राजधानी लखनऊ समेत इन जिलों में अगले 3 घंटों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत छह जिलों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि अगले 3 घंटों में अमेठी, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

यूपी में मानसून पूर्व भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के 44 ज़िलों में भारी से अति भारी बारिश, तेज़ हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। खासकर लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी, सोनभद्र और झांसी जैसे ज़िलों में लोगों को अगले 2-3 दिन बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisement