अलीगढ़। अलीगढ़ में एमबीए छात्रा 23 वर्षीय सुम्बुल खान (MBA student 23-year-old Sumbul Khan) ने कॉलेज हॉस्टल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित अल बरकत इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (Al Barkat Institute of Management and Technology) में शुक्रवार देर रात हुई घटना के बाद से छात्रों में नाराजगी है।
पढ़ें :- ‘पदक लाओ, पद पाओ’! योगी सरकार की खेल नीति से बदल रहा यूपी, CM योगी ने बताया कैसे मिल रही खिलाड़ियों को नई पहचान
शनिवार सुबह तब चला जब फजर की नमाज के लिए छात्राओं को जगाने गईं हॉस्टल वार्डन ने टॉयलेट में छात्रा का शव लटका देखा। वार्डन की चीख सुनकर अन्य छात्राएं भी वहां एकत्रित हो गईं। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस और छात्रा के लखीमपुर खीरी स्थित परिवार को सूचित किया। दोपहर में अलीगढ़ पहुंचे परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से शव लेकर अपने घर वापस चले गए। परिजनों के अनुसार, सुम्बुल डिप्रेशन से जूझ रही थी, जो इस दुखद घटना का कारण बन सकता है।