Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. सूर्यवंशी के सैलाब में क्रिकेट दुनिया के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, सच‍िन, व‍िराट और रोह‍ित जो ना कर सके…

सूर्यवंशी के सैलाब में क्रिकेट दुनिया के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, सच‍िन, व‍िराट और रोह‍ित जो ना कर सके…

By santosh singh 
Updated Date

नई द‍िल्‍ली। टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भारत ए और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच 2026 के मुकाबले में ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की है, जिसने क्रिकेट के आंकड़ों की किताबों को नए सिरे से लिख दिया है। महज 52 गेंदों में दोहरा शतक (Double Hundred) ठोककर वैभव ने लिस्ट ए वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक (Fastest Double Hundred) जड़ दिया है। उनकी यह पारी सिर्फ रनों की बरसात नहीं थी, बल्कि छक्कों का एक ऐसा सैलाब था, जिसने पेशेवर क्रिकेट की दुनिया के हर पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

पढ़ें :- 147 साल के टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने वेलिंग्टन में कर दिखाया जो कभी न हुआ, इस कारनामे से हिली दुनिया

इस अविश्वसनीय पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कुल 28 छक्के लगाए। किसी भी प्रोफेशनल क्र‍िकेट फॉर्मेट की एक पारी में यह अब तक के सबसे ज्यादा छक्कों का नया विश्व कीर्तिमान बन गया है। जहां एक ओर बल्लेबाज शतक या दोहरे शतक तक पहुंचने में गेंदों और जोखिम का हिसाब लगाते हैं, वहीं वैभव ने हर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने का मानो संकल्प ले रखा था। व‍िराट कोहली (Virat Kohli), रोह‍ित शर्मा (Rohit Sharma)  और सच‍िन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)  ने इस स्‍टेज पर यह कारनामा नहीं कर पाए थे जो वैभव ने इस उम्र में क‍िया है।

52 गेंदों में दोहरा शतक

लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतकों की फेहरिस्त में वैभव सूर्यवंशी का 52 गेंदों का कारनामा अब सबसे ऊपर दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चाड बोवेस के नाम था, जिन्होंने 2024 में क्राइस्टचर्च में कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक जमाया था। वैभव ने उनसे लगभग आधी गेंदों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया।

इस ल‍िस्‍ट में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो बल्लेबाज काबिज हैं, जिन्होंने 114-114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। भारत के एन जगदीशन ने 2022 में बेंगलुरु में तमिलनाडु के लिए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 114 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था। उनके साथ इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का नाम भी जुड़ा, जिन्होंने 2026 में रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ 114 गेंदों में दोहरा शतक ठोका था। इन सभी धुरंधरों के बीच वैभव की 52 गेंदों की पारी एक अलग ही स्तर पर चमकती दिखाई देती है।

पढ़ें :- टीम इंड‍िया ने न्यूजीलैंड को 3-1 हराकर कब्जाई वनडे सीरीज, सात साल बाद कीवी टीम घर पर ढ़ेर

पेशेवर क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का नया शिखर

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी में 28 छक्के लगाकर सभी पेशेवर क्रिकेट प्रारूपों में एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह कीर्तिमान तन्मय अग्रवाल के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2024 में हैदराबाद में रणजी ट्रॉफी के दौरान हैदराबाद की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए एक पारी में 26 छक्के लगाए थे। वैभव ने तन्मय के इस आंकड़े को दो छक्कों से पीछे छोड़ दिया।

इस ल‍िस्‍ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर दो नाम आते हैं, जिन्होंने एक पारी में 23-23 छक्के जड़े थे। कॉलिन मुनरो ने 2015 में नेपियर में प्लंकेट शील्ड मुकाबले में ऑकलैंड की ओर से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ 23 छक्के लगाए थे। वहीं, डार्सी शॉर्ट ने 2018 में सिडनी में वन डे कप के दौरान वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ 23 छक्के ठोके थे।

लिस्ट ए वनडे की एक पारी में छक्कों की फेहरिस्त

लिस्ट ए वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी 28 छक्कों के साथ निर्विवाद रूप से पहले स्थान पर हैं। उनके ठीक पीछे डार्सी शॉर्ट मौजूद हैं, जिन्होंने 2018 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ अपनी पारी में 23 छक्के जड़े थे। इस सूची में तीसरा स्थान बेवोन जैकब्स के नाम है, जिन्होंने 2026 में ऑकलैंड में ऑकलैंड की टीम से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ एक पारी में 21 छक्के लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी के 28 छक्के न केवल लिस्ट ए वनडे में सबसे ज्यादा हैं, बल्कि हर पेशेवर मंच पर उनकी आक्रामक क्षमता का प्रमाण भी हैं।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान
Advertisement