लखनऊ। गुरु और शिष्य का जो रिश्ता है वो आजीवन अटूट होता है,गुरु की डांट-डपट छात्र के भविष्य का निर्माण करती है। ये बात आज केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में पुरातन छात्र समिति के एल्युमनी मीट के दौरान पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष के. एम यादव ने कही।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मंच का संचालन करते हुए पूर्व शिक्षक जीपी ने यादव ने कहा हमारे छात्र बधाई के पात्र हैं, जो हर साल एल्युमनी मीट के करके सभी पूर्व शिक्षकों को एक मंच पर आने का मौका दे रहे हैं। इस अवसर पर हिंदी की टीचर शारदा अग्निहोत्री और इंग्लिश की टीचर सरस्वती जी ने मौजूद छात्रों के साथ अपने खट्टे – मीठे अनुभव साझा किये कि कैसे उन्हें हर बच्चों का भविष्य निर्माण स्वर्णिम किया जाये उसकी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
Video-गुरु और शिष्य का जो रिश्ता है वो आजीवन अटूट होता है,गुरु की डांट-डपट छात्र के भविष्य का निर्माण करती है। ये बात आज केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में पुरातन छात्र समिति के एल्युमनी मीट के दौरान पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष के. एम यादव ने कही। pic.twitter.com/3OSabUrwEL
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 13, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इससे पूर्व खेल शिक्षक चरण सर ने छात्रों के साथ अल्प समय के लिए खो -खो खेलकर कहा की अगली बार ज़ब छात्र मिलें तो सारे बच्चों का पेट अंदर रहना चाहिए, क्योंकि मोटापा से ही रोगों की शुरुआत होती है। इस मौके पर अंजार सिद्दीकी, श्वतेता सिंह, कुमुद लाल,बलबीर नेगी, योगेश, फैसल, गौरव, अमित, अजहर,पंकज, अरशद, अजय, धनंजय, अर्पित, शशांक, निर्मल, शुभ पाण्डेय, सहित कई छात्र -छात्राये उपस्थित हुए।