Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गजब संयोग: शिक्षामंत्री की बहू के भाई-बहन बने अधिकारी, उठने लगे कई सवाल

गजब संयोग: शिक्षामंत्री की बहू के भाई-बहन बने अधिकारी, उठने लगे कई सवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस)-2018 का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। टॉप 20 की सूची में झुंझुनं की मुक्ता राव को सबसे ज्यादा 526 अंक मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर जयपुर की शिवाक्षी को 520.75 अंक मिले हैं।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

इनके बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधू के भाई गौरव और बहन आरएएस बने हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा का परिणाम जारी होने के बाद टॉपरो से ज्यादा शिक्षामंत्री की पुत्रवधू के भाई बहन की चर्चा की जा रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

दरअसल, दोनों को इंटरव्यू में 80 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, आरएएस का परिणाम आने के बाद शिक्षामंत्री पर कई सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी भी इसको लेकर शिक्षामंत्री पर हमलावर हो गयी है।

वहीं, मामला सुर्खियों में आने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 300 से ज्यादा लोगों के नंबर 75 से 80 फीसदी के बीच है। उन्होंने कहा, ‘मेरी पुत्रवधू प्रतिभा से तो रिश्ता ही परीक्षा के बाद जुड़ा था।’

 

Advertisement