America Seattle stabbing : अमेरिका में चाकूबाजी की घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। सिएटल शहर में दो दिन में चाकूबाजी की कई घटनाओं के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार, इन घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच लोग शुक्रवार दोपहर को घायल हुए हैं। पुलिस उप प्रमुख एरिक बार्डन ने शुक्रवार को घटनास्थल पर कहा, ‘‘यह घटना स्पष्ट रूप से 38 घंटे की अवधि में एक व्यक्ति द्वारा लगातार हमले किए जाने की थी।
पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत
पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने संदिग्ध का हुलिया बताया और अधिकारियों ने उसे नजदीक के एक स्थान से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक हथियार बरामद किया गया है। बार्डन ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना के संबंध में गिरफ्तार किया गया शख्स ही बृहस्पतिवार तड़के से हुई चाकूबाजी की कम से कम चार अन्य घटनाओं में भी शामिल है।