Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America Snowfall : अमेरिका में हिमपात के चलते 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री ट्रेन सेवाओं को रद्द करना पड़ा

America Snowfall : अमेरिका में हिमपात के चलते 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री ट्रेन सेवाओं को रद्द करना पड़ा

By अनूप कुमार 
Updated Date

America snowfall : अमेरिका में हिमपात के चलते सार्वजनिक सेवाओं को रद्द करना पड़ा। शीतकालीन तूफान  के चलते 2,000 से अधिक उड़ानें ,बस और एमट्रैक यात्री ट्रेन सेवाओं को कैंसिल करना पड़ा। हिमपात, बारिश, बर्फ, हवा और भारी ठंड के कारण अमेरिका में भीषण सर्दियों के तूफान  के कारण   लाखों लोगों की छुट्टियों की यात्रा की योजना पर पानी फेर दिया है। क्योंकि पूरे अमेरिका में 2,200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।

पढ़ें :- Nepal mountaineer Kami Rita Sherpa : नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 29वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय मौसम विभाग ने यहां भारी हिमपात और जमा देने वाले कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, इंटरसिटी बस सेवा के सबसे बड़े प्रदाता ग्रेहाउंड ने वेस्ट वर्जीनिया से लेकर मिनेसोटा तक एक दर्जन से अधिक शहरों को सूचीबद्ध किया है, जो प्रभावित हुए हैं।

Advertisement