Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमित शाह बोले- चर्चा से नहीं भाग रही सरकार, विपक्ष सदन चलने दे, आज 3 बजे से कल 3 बजे तक हर मुद्दे पर बहस को तैयार

अमित शाह बोले- चर्चा से नहीं भाग रही सरकार, विपक्ष सदन चलने दे, आज 3 बजे से कल 3 बजे तक हर मुद्दे पर बहस को तैयार

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली।  संसद के मानसून सत्र के 18वें दिन बुधवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहा। दोनों सदनों में हंगामे के चलते दो बजे तक कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष से सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

पढ़ें :- राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए, 2029 के चुनाव में भी NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष चाहे तो आज दोपहर 3 बजे से चर्चा शुरू कर सकता है। वह खुद सदन में मौजूद रहेंगे, सभी सांसदों की बात सुनेंगे और गुरुवार यानी कल दोपहर 3 बजे उनके सवालों का जवाब देंगे।

विपक्ष राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई समेत कई मुद्दों को लेकर अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहा है। इन मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार संसद परिसर में भी प्रदर्शन कर रहा है।

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात—चीत करते हुए शाह ने कहा कि संसद का सत्र शुरू होने के बाद से वह रोज सदन आते हैं और अपने चैंबर में मौजूद रहते हैं, लेकिन विपक्ष कार्यवाही चलने नहीं दे रहा, जब सदन की कार्यवाही ही नहीं चलने दी जा रही, तो वहां बैठने का क्या मतलब है। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता तय करे कि चर्चा से वास्तव में कौन भाग रहा है।

शाह ने यह भी कहा कि सरकार सिर्फ संबंधित मुद्दों पर ही नहीं, बल्कि इस बात पर भी चर्चा के लिए तैयार है कि विपक्ष आखिर चर्चा से बचना क्यों चाहता है। उन्होंने विपक्ष से सदन चलने देने और बहस के जरिए मुद्दों को उठाने की अपील की।

पढ़ें :- ये लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि देश की जनता और उनके ​भविष्य के लिए है: राहुल गांधी
Advertisement