Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमिताभ ठाकुर ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र: कहा-जल जीवन मिशन योजना की हो स्वतंत्र उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच, ईडी की नोटिस पर पर भी बोले

अमिताभ ठाकुर ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र: कहा-जल जीवन मिशन योजना की हो स्वतंत्र उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच, ईडी की नोटिस पर पर भी बोले

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने जल जीवन मिशन से संबंधित मामलों में स्वतंत्र उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) को 18/08/2026 और 27/08/2026 को भेजे गए दो विस्तृत पत्र राज्य सरकार के स्तर पर भी गंभीर परीक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं।

पढ़ें :- जंतर-मंतर घटना की स्वतंत्र न्यायिक जांच हो व प्रदर्शनों के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाया जाए : अमिताभ ठाकुर

अमिताभ ठाकुर ने कहा, 18/08/2026 के ईडी के पत्र में जल जीवन मिशन के सूचना, शिक्षा एवं जनसंपर्क कार्यों से जुड़ी 13 संस्थाओं/एजेंसियों के आरएफपी, कॉन्ट्रैक्ट, तकनीकी एवं वित्तीय निविदाएं, किए गए कार्य, भुगतान और बिल सहित विस्तृत अभिलेख मांगे गए हैं।

पढ़ें :- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन,बना चर्चा का विषय

वहीं, 27/08/2026 के पत्र में 15/08/2019 से अब तक टूटे, फटे, दरके, झुके अथवा असुरक्षित घोषित किए गए पानी की टंकियों के संबंध में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, टेंडर, डीपीआर, ठेकेदार, गुणवत्ता जांच एजेंसी, सामग्री की जांच, बिल, बैंक खातों, संबंधित अधिकारियों, एफआईआर/जांच तथा वित्तीय नुकसान और उसकी वसूली से जुड़े विस्तृत अभिलेख मांगे गए हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि ईडी द्वारा मांगे गए अभिलेखों की प्रकृति से जल जीवन मिशन में कामों के आवंटन, निर्माण, गुणवत्ता जांच, भुगतान और संभावित वित्तीय नुकसान को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। उन्होंने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश से ईडी की कार्रवाई के समानांतर राज्य सरकार द्वारा अपने स्तर पर स्वतंत्र उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच की मांग की है।

 

 

पढ़ें :- उप लोकायुक्त ने ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर व पत्नी से मांगा जवाब, आजाद अधिकार सेना ने की थी शिकायत
Advertisement