New York’s LaGuardia Airport : न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार को हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक क्षेत्रीय विमान एक जमीनी वाहन से टकरा गया। जिसके बाद विमानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद हो गया। सभी उड़ानों पर पूरी तरह से ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया।
पढ़ें :- Indian climber Bhupatiraju : भारतीय पर्वतारोही भूपतिराजू ने 7 ज्वालामुखी शिखर फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहस के कदम से रचा इतिहास
एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान के एक ग्राउंड वाहन से टकरा गया, जिसके बाद विमानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद हो गया। सभी उड़ानों पर पूरी तरह से ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया।
खबरों के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस का मॉन्ट्रियल से आने वाला एयरक्राफ्ट सीआरजे-900 एयरक्राफ्ट रनवे 4 पर लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक से टकरा गया।
संघीय विमानन प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान और आपातकालीन वाहन के बीच टक्कर के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप आदेश लागू कर दिया गया है।
घटना का ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अनुसार, Air Traffic Control ने टक्कर होने से कुछ देर पहले फ्लाइट क्रू और ग्राउंड गाड़ी दोनों को बार-बार रुकने का निर्देश दिया था।
पढ़ें :- लोकसभा में बोले पीएम मोदी— हालात चिंताजनक, 41 देशों से तेल आयात, 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित लौटे
न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के हवाले से आई जानकारी के अनुसार, कम से कम पांच फायरफाइटर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एयरक्राफ्ट में सवार 100 से ज्यादा यात्रियों के भी घायल होने की खबर है।
इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें अभी साइट पर तैनात हैं, जिनमें एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग (ARFF) यूनिट शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घायल लोगों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आखिरी आंकड़े जारी नहीं किए हैं।