पटना। बिहार में एक गर्भवती महिला के साथ हैवानियत की घटना निकल कर सामने आ रही है। आठ माह की गर्भवती महिला के साथ उसके जेठ पहले खींच कर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे बेहोशी की हालत में खेतों में ही छोड़कर फरार हो गया। महिला अपने ससुर और तीन साल के बेटे के साथ घर में अकेले रहती थी। पीड़िता का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें :- VIDEO: दुल्हन बन कर स्टेज पर आई प्रेमिका तो प्रेमी ने मार दी गोली, बारात में मची भगदड़, युवती को वाराणसी किया गया रेफर
बिहार के नावादा जनपद के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि शनिवार रात एक बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी। इस दौरान रिश्ते में लगने वाले आरोपी जेठ ने उसे पीछे से पकड़ लिया और बाल पकड़ कर खीचते हुए खेतों में ले गया। आठ माह की गर्भवती होने के कारण महिला आरोपी जमकर विरोध भी नहीं कर पा रही थी। इसके बाद भी महिला ने अपने नाखूनों से आरोपी खरोंचा और काटा। इसके बाद भी आरोपी ने महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप करेन के बाद आरोपी जेठ महिला को बेहोशी की हालत में खेत में छोड़ कर फरार हो गया। वहीं रविवार सुबह जब महिला घर पर नहीं मिली तो, ससुर और गांव वाले महिला को खोजते हुए खेत में पहुंचे, जहां महिला बेहोशी की हालत में मिली।
वहीं नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी जेठ पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम भेजी गई है। मिट्टी के सैंपल, कपड़े और दूसरे संभावित सबूत इकट्ठा किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।