सावन के माह में उत्तर प्रदेश व कई इलाकों में अनरसे की गोली खाने का चलन है। कई लोग तो सावन व रक्षा बंधन के मौके पर मिठाई के साथ अनरसे की गोली भी दी जाती है। खाने में इसका स्वाद मीठा होता और इसमें पड़ने वाला सफेद तिल बीच बीच में मुंह के जायके में चार चांद लगा देता है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
अगर आप इसे घर में ट्राई करना चाहती है। तो यह बहुत ही आसानी से इसे तैयार किया जा सकता है। आज हम आपके लिए घर में इसे बनाने की रेसिपी लेकर आये है। तो चलिए जानते हैं अनरसे की गोली घर में बनाने का तरीका।
अनरसे की गोली बनाने के लिए जरुरी सामान
1 कप चावल का आटा
2 बड़े चम्मच घी
1 कप गुड़ की शक्कर
1 छोटा चम्मच मीठा सोडा
2 बड़े चम्मच सफ़ेद तिल
1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
2 बड़े चम्मच दही
घी को डीप फ्राई करने के लिए
अनरसे की गोली बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
चावल के आटे में घी मिलाएं। इसमें शक्कर, सोडा, तिल, सौंफ और दही मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। इसे ढककर लगभग 20 मिनट के लिए रख दें। आटे को गोलों का आकार दें। घी गरम करें। आंच को मध्यम कर दें और बॉल्स को कुरकुरा और पूरी तरह पकने तक तल लें। गरमागरम परोसें या कमरे के तापमान तक ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में रखें।