Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Annat Ambani Wedding Menu: अंनत अंबानी और राधिका की शादी में होगा बनारस की इस मशहूर दूकान का चाट, परोसे जाएंगे 2500 से अधिक पकवान

Annat Ambani Wedding Menu: अंनत अंबानी और राधिका की शादी में होगा बनारस की इस मशहूर दूकान का चाट, परोसे जाएंगे 2500 से अधिक पकवान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Annat Ambani Wedding Menu: अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएगा। सोशल मीडिया में शादी की  खूब चर्चा है। हर कोई जानना चाहता है इस शादी में क्या क्या खास हो रहा है, राधिका और अनंत ने क्या पहना है और शादी में गेस्ट को क्या खाना परोसा जाएगा। तो आपको बताते है अंबानी की शादी में उत्तर प्रदेश के बनारस की मशहबर चाट सर्व किया जाएगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फेमस चाट काशी चाट भंडार की होगी। आपको बता दें कि कुछ समय पहले नीता अंबानी काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए गई थीं। जहां पर ये वो ही दुकान है, जहां कुछ दिन पहले नीता अंबानी गई थीं।

जहां पर नीता अंबानी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के साथ ही काशी चाट भंडार पर भी विजिट किया था और उन्होंने ही शादी में आने के लिए कहा था। यह जानकारी खुद काशी चाट भंडार के मालिक ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में दिया था।

परोसे जाएंगे 2500 से अधिक पकवान

अनंत अंबानी की शादी में कई इंटरनेशनल गेस्ट्स आ रहे हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी ने खासतौर से 100 से ज्यादा नारियल से बनी डिशेज का इंडोनेशिया की कैटरिंग कंपनी को स्पेशल ऑर्डर दिया है। साथ ही मद्रास की फिल्टर कॉफी के अलावा इसे मद्रास कॉफी, कुंभकोणम डिग्री कॉफी, मायलापुर फिल्टर कॉफी, मैसूर फिल्टर कॉफी के नाम से भी जाना जाता है। इंदौर के गराडू चाट के रूप में सामने आया। अंबानी परिवार की शादी में ये भी परोसा जाने वाला है। चना कचौरी के अलावा टमाटर चाट और कुल्फी भी मेन्यू में है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement