Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, डॉ माणिका साहा लेंगे बिप्लब देब की जगह

त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, डॉ माणिका साहा लेंगे बिप्लब देब की जगह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। बिप्लब देब (Biplab Deb) के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही डॉ माणिका साहा (Dr. Manika Saha) के नाम का ऐलान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व में ने पहले से ही नाम तय किया था। दोपहर बिप्लब देब (Biplab Deb) के इस्तीफे के कुछ देर बाद ही उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है। दरअसल, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा में ये बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

सूत्रों की माने तो आने वाले समय में अभी कई और बदलाव देखा जा सकता है। बता दें कि, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले बिप्लब देब (Biplab Deb) ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में ही उनके इस्तीफे की पठकथा लिख दी गई थी। वहीं, आज उन्होंने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, लंबे समय से बिप्लब देब (Biplab Deb) को हटाने की चर्चाएं चल रहीं थीं। चुनाव के करीब आते ही भाजपा नेतृत्व ने बड़ा बदलाव किया है।

Advertisement