लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नवनिर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) समिति में कुल 42 लोगों को शामिल किया गया है। रविवार को जारी सूची में हाल ही में सपा में शामिल हुए शिवपाल यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वहीं पार्टी ने आजम खान और हाल ही में रामचरित मानस (Ramcharit Manas) पर बयान देकर विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को भी कार्यकारिणी में शामिल किया ।
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची। pic.twitter.com/Bs7YrfrAvN
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 29, 2023