नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) की विपक्षी सांसदों के साथ लंच मीटिंग के बाद कहा,कि अब हम जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर प्रदर्शन करेंगे, जो प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह है।
पढ़ें :- “45 FIR के बाद बोले राहुल गांधी, ‘लक्ष्य 100 का, हर FIR मेरे लिए मेडल’”
हर FIR मेरे सीने पर एक मेडल है।
अभी 45 हैं, मेरा लक्ष्य 100 है – तब भी संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। https://t.co/ZxwHkKHtkm
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2026
पढ़ें :- राहुल-प्रियंका समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, आकाशवाणी भवन के बाहर घरने पर बैठे थे
राहुल गांधी ने कहा कि कल करीब 300 सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने हमसे मुलाकात नहीं की। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसलिए आज हम प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह जंतर-मंतर जाएंगे और वहां बैठकर देश को बताएंगे कि ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। वे देशद्रोही हैं और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।
‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, काटे गए वोट बहाल हों’, AAP का CEO दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। AAP दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “वाम दलों ने हमें एक सप्ताह पहले आमंत्रित किया था और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ने निमंत्रण स्वीकार किया था। आज हम कांग्रेस, CPI(M), CPI(ML) और CPI समेत सभी विपक्षी दलों के साथ यहां हैं। हम अनियमितताओं के जरिए दिल्ली की आधी से ज्यादा आबादी के वोट काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा मानना है कि 2025 के चुनावों में भी ऐसी ही अनियमितताएं की गई थीं, जिसके कारण आम आदमी पार्टी को गलत तरीके से हराया गया और हम उसके खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और जिन लोगों के वोट काटे गए हैं, उनके नाम दोबारा मतदाता सूची में बहाल किए जाने चाहिए।