नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के करीब आते ही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चाव्हाण ने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ने का एलान किया है। कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक चाव्हाण के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गईं हैं।
पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चह्वाण (65) ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा।बता दें कि, कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अशोक चाव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वो विलासराव देशमुख की सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री रहे। वह नांदेड़ जिले की भोकर सीट से 2019 में विधायक बने।
इसके साथ ही वे दो बार के सांसद और चार बार विधायक हैं। 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। 1987 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए। 2014 में वे दूसरी बार सांसद बने। इसके अलावा एक बार विधान परिषद के सदस्य भी रहे।