Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bully bye app प्रकरण में पुलिस के हाथों लगा एक और सख्स

Bully bye app प्रकरण में पुलिस के हाथों लगा एक और सख्स

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। Bully bye app को लेकर पुलिस ने पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब ओडिशा से एक युवक को गिरफ्तारी कि खबर सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की पहचान नीरज सिंह के रूप में हुई है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इस app के जरिए खास धर्म की कई महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट (post pictures) की गईं थी। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, छात्र और प्रसिद्ध हस्तियां  (Social Activists, Journalists, Students and Celebrities) शामिल थीं। यह सुल्ली डील के विवाद के छह महीने बाद हुआ। इस मामले में एक महिला पत्रकार ने जब खुद की तस्वीर इस app में देखी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू की। इस मामले में दिल्ली और मुंबई में मुकदमा दर्ज हुआ था।

गौरतलब है कि इस केस में अभी तक तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया चुका है। जिनका नाम विशाल कुमार, नीरज बिश्नोई और 18 वर्षीय श्वेता भी शामिल हैं और साथ ही पुलिस ने ओडिशा के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान नीरज सिंह से हुई है।

Advertisement