Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी सरकार में एक और फेरबदल, किरेन रिजिजू के बाद कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदला

मोदी सरकार में एक और फेरबदल, किरेन रिजिजू के बाद कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में गुरुवार को हुए अचानक फेरबदल किए गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) का विभाग बदलने के बाद अब एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) के विभाग को भी बदल दिया गया है। एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) अब कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इससे पहले किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) की जगह अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को देश का कानून मंत्री बनाया गया था। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

अचानक हुआ फेरबदल
इससे पहले मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां संभाल चुके किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) से कानून मंत्रालय छीन लिया गया था। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आवंटन किया है।

Advertisement