नई दिल्ली। गुजरात के भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इनका “नारी वंदन” का मुखौटा उतर गया है। यह सिर्फ़ शर्मनाक नहीं – यह BJP की मनुवादी, महिला-विरोधी विचारधारा का असली चेहरा है। उन्होंने आगे कहा, महिला-विरोधी BJP ये याद रखें-गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं हर अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।
पढ़ें :- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पर डीजीएमई ने हाई लेवल जांच समिति गठित की , एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, गुजरात के भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस की हमारी महिला सांसद गेनीबेन ठाकोर जी पर अभद्र टिप्पणी की है। “नारी वंदन” का मुखौटा उतर गया। यह सिर्फ़ शर्मनाक नहीं-यह BJP की मनुवादी, महिला-विरोधी विचारधारा का असली चेहरा है।
गुजरात के भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस की हमारी महिला सांसद गेनीबेन ठाकोर जी पर अभद्र टिप्पणी की है।
“नारी वंदन” का मुखौटा उतर गया।
यह सिर्फ़ शर्मनाक नहीं – यह BJP की मनुवादी, महिला-विरोधी विचारधारा का असली चेहरा है।
पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय
ये है BJP का “नारी वंदन”?
ये करेंगे महिलाओं का सशक्तिकरण?
ये…— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 2, 2026
उन्होंने आगे लिखा, ये है BJP का “नारी वंदन”? ये करेंगे महिलाओं का सशक्तिकरण? ये देंगे अधिकार? सत्ता को चुनौती देने वाली महिलाएं इन्हें बर्दाश्त नहीं-एक ही पल में इनकी विकृत मानसिकता सामने आ जाती है। और प्रधानमंत्री तो, कांग्रेस की महिला सांसदों के सवालों से घबराकर, संसद छोड़कर पहले ही भाग चुके हैं।
इसके साथ ही लिखा, मोदी जी ख़ुद कहते हैं, “नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।”-मगर BJP खुद ये भूल गई। महिला-विरोधी BJP ये याद रखे- गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं हर अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।
पढ़ें :- संसद में चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन: साधु बनकर बैठे दिखे पप्पू यादव, राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने चढ़ावा चढ़ाया