Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Apara Ekadashi 2024 : सभी प्रकार के भय से मुक्ति पाने के लिए रखें अपरा एकादशी का व्रत , दक्षिणावर्ती शंख से करें गाय का अभिषेक

Apara Ekadashi 2024 : सभी प्रकार के भय से मुक्ति पाने के लिए रखें अपरा एकादशी का व्रत , दक्षिणावर्ती शंख से करें गाय का अभिषेक

By अनूप कुमार 
Updated Date

Apara Ekadashi 2024 : सनातन धर्म एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है ​कि सभी एकादशी व्रत में अपरा एकादशी का व्रत करने से सभी प्रकार के भय से भी निजात मिलता है। अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-पाठ करने और व्रत कथा का पाठ करने से भक्तों को प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। पूजा के नियमों के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में गाय के दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से भगवान विष्णु  की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस व्रत के प्रभाव से जातक की अधूरी इच्छाएं पूरी होती है साथ ही वह मृत्यु के बाद बैकुंठ लोक को जाता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

अपरा एकादशी 2024 तिथि (Apara Ekadashi 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी का आरंभ 2 जून 2024 की सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर हो रहा है,जो 3 जून 2024 की रात 2 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत 2 जून को रखा जाएगा।

अपरा एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए (Apara ekadashi vrat me kya khaye)

एकादशी व्रत भगवान विष्णु (Vishnu ji) को समर्पित है। इस व्रत का 24 घंटे पालन किया जाता है। अपरा एकादशी व्रत में साधक साबूदाना, बादाम, नारियल,  शकरकंद, कुट्टू, आलू, काली मिर्च, सेंधा नमक, सिंघाड़े का आटा, राजगीरे का आटा, चीनी आदि का सेवन कर सकते हैं। ये एकादशी के नक्तभोजी व्रत नियम में आते हैं। आध्यात्मिकता में प्रगति करने के लिए एकादशी एक बहुत शक्तिशाली व्रत है।

जलाहर- सिर्फ जल ग्रहण करते हुये एकादशी व्रत करना।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement