Benefits of Jamun leaves: गर्मियों में जामुन खूब खाया जाता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। पर क्या आप जानते हैं जामुन के साथ साथ इसके पत्तों का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।
पढ़ें :- Video- बोरियों में आवारा कुत्ते भरकर लाये नेता जी ने अधिकारी के टेबल पर छोड़ा, पहनाई नोटों की माला
जामुन में विटामिन ए और विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है।इसके अलावा आयरन और पोटैशियम भी मौजूद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार जामुन में पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए सिर्फ जामुन ही नहीं इसकी पत्तियां और इसकी गुठली भी बेहद फायदेमंद होती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार जामुन की गुठलियों और तनो से डायबिटीज की दवाएं बनाई जाती है। जामुन के पत्तो में पोटैशियम, आयरन और फाइबर पाया जाता है। इसके पत्ते खाने से पाचन बेहतर होता है।
पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं हार्ट को भी हेल्दी रखता है। जामुन के पत्तो का सेवन करने ,े बीपी और कोलेस्ट्ऱॉल कंट्रोल हो सकता है। इतना ही नहीं इसके पत्तो का सेवन करने से ओरल हेल्थ बेहतर होती है। दांतों और मसूड़ों की समस्या से छुटकारा दिलाता है।