Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Apple ने एक और iPhone मॉडल को ‘Obsolete’ लिस्ट में जोड़ा; अब खराब हुआ तो नहीं रहेगा किसी काम का

Apple ने एक और iPhone मॉडल को ‘Obsolete’ लिस्ट में जोड़ा; अब खराब हुआ तो नहीं रहेगा किसी काम का

By Abhimanyu 
Updated Date

iPhone 5s added to ‘Obsolete’ List: आईफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें एपल ने अपने ‘Obsolete’ प्रोडक्ट्स की लिस्ट में एक और मॉडल iPhone 5s को जोड़ा है। इसका मतलब है कि ‘Obsolete’ प्रोडक्ट्स की लिस्ट में जोड़े गए फोन को हार्डवेयर सर्विस नहीं मिलेगी और फोन खराब होने पर उसे रिपेयर कराना मुश्किल होगा।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

दरअसल, ऐप्पल ने अपने विंटेज और एब्सलूट प्रोडक्ट्स की लिस्ट में आईफोन 5एस, आईपैड टच (6th जेन) और एक आईमैक पीसी को जोड़ा है। इन प्रोडक्ट्स में से आईफोन 5एस को ‘एब्सलूट’ (Obsolete) के रूप में चिन्हित किया गया है। कंपनी के मुताबिक, अगर सात साल से ज्यादा समय पहले किसी प्रोडक्ट का डिस्ट्रीब्यूशन और सेल्स बंद कर दी गयी है, तो उसे एब्सलूट माना जाता है।

बता दें कि एपल की ओर से एब्सलूट प्रोडक्ट के लिए हार्डवेयर सर्विसेस बंद कर दी जाती है, और सर्विस प्रोवाइडर्स इन प्रोडक्ट्स के लिए पार्ट्स नहीं मंगवा सकते। हालांकि, सेल्स डिस्ट्रीब्यूशन साइकिल से बाहर होने के बाद मैक लैपटॉप उस अवधि से 10 साल तक केवल बैटरी की रिपेयरिंग के लिए एलिजिबल हो सकते हैं। लेकिन यह पार्ट्स की उपलब्धता के ऊपर निर्भर करता है।

Advertisement