Apple Noida 5th Store : दुनिया की जानी मानी कंपनी एप्पल 11 दिसंबर को नोएडा में अपना नया आधिकारिक स्टोर खोलने जा रही है। कंपनी का भारत में यह पाँचवाँ स्टोर होगा। एप्पल हर तिमाही रिकॉर्ड बिक्री के साथ देश में अपने तेज़ी से बढ़ते खुदरा कारोबार का विस्तार कर रहा है। एप्पल भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है। इसके पहले मुंबई और दिल्ली में स्टोर खोलने के बाद अब कंपनी नए शहरों की ओर बढ़ रही है और इसी कड़ी में जल्द ही नोएडा में नया स्टोर शुरू करने की तैयारी कर रही है।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन स्टोर, ऐप और इन रिटेल आउटलेट्स के साथ ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने के लिए कई आसान विकल्प मिलेंगे और अनुभव पहले से बेहतर होगा।
ऐपल की भारत में लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और आईफोन, मैकबुक, आईपैड तथा एयरपॉड्स की मजबूत बिक्री के कारण कंपनी आने वाले वर्षों में दोहरे अंक की ग्रोथ की उम्मीद कर रही है।