Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. एप्पल शेक बनाने की विधि, शरीर के लिए काफी फायदेमंद

एप्पल शेक बनाने की विधि, शरीर के लिए काफी फायदेमंद

By प्रिया सिंह 
Updated Date

ऐपल का शेक रेसिपी (Apple Shake Recipe): एप्पल का शेक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत ऐसे फू़ड से हो जिससे दिनभर शरीर की ऊर्जा बनी रहे।

पढ़ें :- Summer Health Tips For Students : गर्मियों में छात्र स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान ,ऊर्जा से भरे रहें

ऐसे में सेबफल का शेक एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। नियमित रूप से एक सेब खाने से आप को कई प्रकार से लाभ मिलेगा। सेब हमारे शारीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस रेसिपी को बनाना बेहद सरल है और ये शेक मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी..

दूध – 250 ग्राम

सेबफल – 2

बादाम – 5-6

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर

इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून

चीनी – स्वादानुसार

आइस क्यूब्स – 5-6

सेबफल शेक बनाने के लिए सबसे पहले सेब को धोकर साफ कपड़े से पोछ लें। इसके बाद सेबफल के टुकड़े कर के उसके सारे बीज निकालकर अलग कर दें। अब मिक्सर जार में कटे हुए सेब के टुकड़े डाल दें. इसके पूर्व बादाम के रात में ही पानी में भिगो दें जिससे इसके छिलके आसानी से उतर जाएं. बादाम को छीलकर मिक्सर जार में डालें और एक कप दूध डालकर एक-दो बार मिश्रण को ग्राइंड कर लें।

आप का सेब का जूस बनकर तैयार है।

पढ़ें :- Covishield Vaccine Side Effects : पीएम मोदी पर बरसे अजय राय, बोले- 52 करोड़ चंदा लेकर 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की जान का सौदा...
Advertisement