लाइफस्टाइल डेस्क, लखनऊ। वर्तमान समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बनती जा रही है। इस समस्या से महिला हो या पुरुष, हर उम्र के लोग हेयर फॉल और बालों के पतले होने से परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे शैंपू, हेयर सीरम, ऑयल और कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन इसके बावजूद बालों का झड़ना कम नहीं होता।
पढ़ें :- धनुष की 'OM' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर 'Ramayana' को दी टक्कर, 31.55 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
सच तो यह है कि बालों के झड़ने के पीछे सिर्फ खराब हेयर केयर नहीं, बल्कि जेनेटिक्स, हार्मोनल बदलाव, तनाव, पोषण की कमी और कुछ मेडिकल समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, हेयर फॉल का सही इलाज करने के लिए सबसे पहले इसकी वजह जानना बेहद जरूरी है।
बालों का झड़ना कम करने के लिए अपनाएं ये सात साइंस-बेस्ड टिप्स
1. डाइट में प्रोटीन को करें शामिल: बालों की संरचना मुख्य रूप से केराटिन नाम के प्रोटीन से बनी होती है। इसलिए डाइट में पर्याप्त प्रोटीन लेना जरूरी है। इसके लिए दाल, दूध, पनीर, अंडे, सोयाबीन और दही जैसे खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन की कमी बालों के झड़ने की वजह बन सकती है।
2. आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज: शरीर में आयरन की कमी भी हेयर फॉल से जुड़ी हो सकती है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना और अन्य आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं। अगर लगातार बाल झड़ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर आयरन लेवल की जांच कराएं। बिना जांच कराए आयरन सप्लीमेंट लेना बेहद नुकसानदायक हो सकता है।
पढ़ें :- Meta Controversy: ‘गुंडों की पार्टी है कांग्रेस...’ मेटा ऑफिस में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP ने बोला हमला
3. बालों पर ज्यादा हीट का इस्तेमाल न करें: बार-बार हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और तेज गर्मी वाले हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बालों को कमजोर और काफी डैमेज कर सकता है। इसलिए हीट स्टाइलिंग कम करें और जरूरत पड़ने पर बहुत कम तापमान का इस्तेमाल करें।
4. टाइट हेयरस्टाइल से बचें: लगातार बहुत टाइट पोनीटेल, चोटी या बन बनाने से बालों की जड़ों पर खिंचाव पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा करने से ‘ट्रैक्शन एलोपेशिया’ नाम की समस्या हो सकती है। जिसके चलते बाल स्थायी रूप से भी झड़ सकते हैं।
5. नींद और तनाव का रखें ध्यान: लगातार तनाव, गंभीर बीमारी और शारीरिक बदलावों के बाद कुछ महीनों तक बाल ज्यादा झड़ सकते हैं। इसे ‘टेलोजन एफ्लुवियम’ कहा जाता है। इसलिए पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या और तनाव को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है।
6. बिना जरूरत विटामिन सप्लीमेंट न लें: बालों को तेजी से बढ़ाने के नाम पर मिलने वाले बायोटिन, विटामिन और अन्य सप्लीमेंट बिना जांच के लेना सही नहीं है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, विटामिन A, विटामिन E और सेलेनियम की अधिक मात्रा भी बाल झड़ने की समस्या को काफी हद तक बढ़ा सकती है। सप्लीमेंट तभी लें, जब डॉक्टर कमी की पुष्टि करें।
7. सही शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें: बालों को साफ रखने के लिए माइल्ड शैंपू और हर बार धोने के बाद मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें। गीले बालों को जोर से रगड़ने और कंघी करते समय खींचने से बचें। इससे बालों का टूटना कम करने में मदद मिल सकती है।
पढ़ें :- CM योगी ने नम आंखों के साथ मां की अर्थी को दिया कंधा, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?
यदि बाल लगातार झड़ रहे हैं, सिर पर पैच बन रहे हैं, मांग चौड़ी हो रही है या अचानक बहुत ज्यादा हेयर फॉल शुरू हो गया है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। डॉक्टर जरूरत के अनुसार आयरन, थायरॉइड और अन्य जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। वहीं कुछ मामलों में मिनॉक्सिडिल जैसे उपचार बालों के झड़ने को कम करने और दोबारा बाल उगाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होता। डॉक्टर की सलाह से ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।