आज कल लोग वेट लॉस को लेकर तरह तरह की डाइट अपनाते हैं जो की कुछ मायने में फायदेमंद होता वहीं कुछ मायेने नुकसान करता है इन्हीं से एक है No-Carb Diet! दरअसल कई लोगों को लगता है कि कार्बोहाइड्रेट पूरी तरह से छोड़ देने से वजन जल्दी कम होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई गंभीर नुकसान (No-Carb Diet Side Effects) भी हो सकते हैं?
पढ़ें :- योग स्वस्थ शरीर और शांत मन का है राज, ये हमें अंदर से बनाता है मजबूत
शरीर में रहेगी एनर्जी की कमी
कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए एनर्जी का मेन सोर्स हैं। खासकर हमारे दिमाग को सही से काम करने के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है, जो कार्बोहाइड्रेट से मिलता है। जब आप इन्हें लेना बंद कर देते हैं, तो आपको थकान, कमजोरी और ध्यान लगाने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
पाचन से जुड़ी परेशानियां
फल, सब्जियां और अनाज जैसे कार्ब्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है।
पढ़ें :- मार्केट में स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?
पोषक तत्वों की कमी
कई हेल्दी कार्ब्स वाले फूड्स, जैसे कि फल और साबुत अनाज (Whole Grains), विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं। इन्हें अपनी डाइट से हटाने पर आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे आपकी इम्युनिटी भी कमजोर हो सकती है।
मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन
कार्बोहाइड्रेट सेरोटोनिन नामक हार्मोन को बनाने में मदद करते हैं.