Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Cleaning Wooden Utensils: कहीं लकड़ी के बर्तनों को इस तरह तो नहीं कर रही इस्तेमाल, ये है लकड़ी के बर्तनों की सफाई का सही तरीका

Cleaning Wooden Utensils: कहीं लकड़ी के बर्तनों को इस तरह तो नहीं कर रही इस्तेमाल, ये है लकड़ी के बर्तनों की सफाई का सही तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज कल अधिकतर लोग कीचन में लकड़ियों के बर्तनों (Wooden Utensils )का भी खूब इस्तेमाल करते है। पर अगर इसकी देखभाल की बात करें तो लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन बर्तनों की साफ सफाई का सही तरीका न पता होने की वजह से बर्तनों की रंगत अलग ही नजर आती है।

पढ़ें :- Falsa Fruit Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है फालसा फल, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है

खास कर चम्मच, कलछी और रोटी बेलने का चकला और बेलन और बाउल कई बर्तनों को आधिकतर इस्तेमाल किया जाता है।ध्यान रखे खाना बनाने के दौरान अधिकतर महिलाएं कढाई या तवे पर ही लकड़ी के चम्मचे को छोड़ देती है। इससे वह खराब हो सकता है।

ऑलिव ऑयल या तिल का तेल लगा कर रखे

अगर अपने लड़कियों के बर्तनों (Wooden Utensils ) को आप कई साल तक सुरक्षित रखना चाहती है तो इन्हें देर तक पानी में न छोड़े। बर्तनों को सुरक्षित रखने के लिए इस पर ऑलिव ऑयल या तिल का तेल लगा कर रखे।

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

इतना ही नहीं लकड़ी के बर्तनों (Wooden Utensils ) को बार बार धुलने से बचे।इसे स्प्रे की हेल्प से साफ करें। लकड़ी के बर्तन को साफ करने के लिए एक बोतल में आधा पानी और आधा सिरका डालकर मिक्स कर लें। लकड़ी के बर्तनों (Wooden Utensils ) पर इसे छिड़के। थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें फिर तौलिए की मदद से बर्तन साफ कर लें।

बर्तन को गर्म पानी की मदद से धो कर साफ कर लें

इसके अलावा बेकिंग सोडा और नींबू के रस को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को लकड़ी के बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इस बर्तन को गर्म पानी की मदद से धो कर साफ कर लें। इससे भी लकड़ी के बर्तन (Wooden Utensils ) जल्‍दी साफ हो जाते हैं और आपके बर्तन भी चमकने लगेंगे।

पढ़ें :- टेढ़े मेढ़े दांतो से हैं परेशान तो इन तरीको से कर सकते है सही
Advertisement