Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्सीडेंट में घायल हुईं मलाइका अरोड़ा से मिलने पहुंचे अर्जुन, दिख रहे हैं काफी सीरियस, Video..

एक्सीडेंट में घायल हुईं मलाइका अरोड़ा से मिलने पहुंचे अर्जुन, दिख रहे हैं काफी सीरियस, Video..

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) शनिवार रात हादसे का शिकार हो गईं। वो एक इवेंट में शामिल होने के लिए पुणे से वापस मुंबई आ रहीं थीं। इसी बीच रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें सुबह घर लाया गया। वहीं, सुबह अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका (Malaika Arora) के घर स्पॉट किया है।

पढ़ें :- Mother's Day Special: शिल्पा शेट्टी मदर्स डे सेलिब्रेट करने पहुंची वैष्णो मंदिर के दरबार, शेयर की तस्वीर
पढ़ें :- Rajkummar Rao celebrated Mother's Day: मदर्स डे पर राजकुमार राव ने शयर की मां की स्पेशल तस्वीर

इसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान देखा जा रहा है कि अभिनेत्री के घर से अर्जुन कपूर आते हुए दिखते हैं और इस दौरान वो काफी ​सीरियस दिख रहे हैं। इसके साथ ही मलाइका (Malaika Arora) से मिलने के लिए अमृता अरोड़ा भी पति के साथ वहां पहुंची हैं। अमृता ने इस दौरान मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर ग्रीट भी किया।

बता दें कि, लंबे समय से मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)  लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक दूसरे को खूब स्पोर्ट करते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार का इजहार करते हुए दिख जाते हैं। अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, लोगों की राय होती हैं क्योंकि उन्हें राय देना पसंद है। भारत में हमें गॉसिप करना पसंद है, हम सब जनानी बन हए हैं। हम सब ये डिस्कस करना चााहते कि ये कब शादी करेंगे?

Advertisement