मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में सेना के जवान राहुल कुमार को AK-47 के 70 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। राहुल की पोस्टिंग महाराष्ट्र के अहमदनगर टेली सेंटर (Ahmednagar Tele Center) में थी। राहुल कुमार (Rahul Kumar) एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आया था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि इन कारतूसों की सप्लाई मेरठ में किसी को की जानी थी।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
पुलिस और एटीएस पर गाड़ी चढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन मजबूत घेराबंदी से भाग नहीं पाया
पल्लवपुरम थाना (Pallavapuram police station) क्षेत्र के A2Z कॉलोनी के पास मुखबिर की सूचना पर राहुल कुमार (Rahul Kumar) को गिरफ्तार किया गया। राहुल कुमार (Rahul Kumar) मेरठ के दौराला थाना (Daurala police station) क्षेत्र के नंगली गांव का रहने वाला है। राहुल 9 जून को छुट्टी लेकर घर आया था। राहुल के पास से बरामद 70 कारतूस सेना में इस्तेमाल होने वाली AK-47 रायफल के हैं। राहुल को जिस समय गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, उस दौरान उसने पुलिस और एटीएस (ATS)पर गाड़ी चढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन मजबूत घेराबंदी से भाग नहीं पाया।
खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी
सूत्रों की मानें तो राहुल कुमार मेरठ में किसी को ये कारतूस सौंपने वाला था,लेकिन किसे और किस उद्देश्य से यह सप्लाई होनी थी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इस गंभीर मामले को देखते हुए मिलिट्री इंटेलिजेंस की दोनों यूनिटें, स्थानीय पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। राहुल से लगातार पूछताछ की जा रही है।इस मामले पर पुलिस प्रशासन ने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
कई बिंदुओं पर हो रही है पूछताछ
पूछताछ में इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि क्या इससे पहले भी राहुल कुमार किसी को कारतूस सप्लाई कर चुका है या फिर किसी गिरोह से इसका संबंध है जो सैन्य हथियारों या कारतूसों की तस्करी में शामिल हो सकता है। जांच एजेंसियां इस बिंदु पर भी ध्यान दे रही हैं कि इन कारतूसों का इस्तेमाल किसी आपराधिक या आतंकी गतिविधि के लिए तो नहीं होना था। राहुल को पुलिस हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।