Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा में शामिल हुए अरुण गोविल, रामायण में निभाया था ‘राम’ का किरदार

भाजपा में शामिल हुए अरुण गोविल, रामायण में निभाया था ‘राम’ का किरदार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मशहूर टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। 18 मार्च, गुरुवार को नई दिल्ली में अरुण गोविल ने बीजेपी जॉइन की।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

अरुण गोविल 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण में राम बने थे। इस शो में दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। दीपिका चिखलिया पहले से ही भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हैं। टीवी सीरियल रामायण देश में अत्याधिक लोकप्रिय धारावाहिक था।

राम का किरदार निभाने के कारण अरुण गोविल दर्शकों के दिल में बसने लगे थे। सीरियल रामायण की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पब्लिक डिमांड के कारण कोरोना काल में एक बार फिर इस सीरियल का पुन: प्रसारण किया गया।

 

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement