नई दिल्ली। बिहार से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार सहित पूरे देश में बसे बिहार के निवासियों को शर्मशार कर दिया है। वीडियो में अरुणाचल प्रदेश की कुछ युवतियां शौचालय जा रही होती है। इस दौरान उन्हे एक महिला रोकती है और उनसे भारतीय होने का सबूत मांगती है। पूरी घटना बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग महिला पर कार्रवाई करने की मांग रक रहे है।
पढ़ें :- Big News: असम में सेना के कैंप पर आतंकवादी हमला, तीन जवान घायल
बता दे कि अरुणाचल प्रदेश से एक डांस टीम बिहार की राजधानी पटना में परफॉर्मेंस करने गई हुई थी। टीम में कई युवतियां भी शामिल थी। दो अप्रैल को पूरी टीम पटना के एक अस्पताल गई थी। इस दौरान वह शौचालय जाने लगी तो अस्पताल की एक महिला अटेंडेंट ने रोक लिया और शौचालय का प्रयोग करने से पहले उनसे भारतीय होने की सबूत मांगने लगी। युवतियां ने महिला का जब विरोध किया तो उस महिला ने उन्ळे चीनी, मोमो और चिंकी बोल कर अभद्रता करने लगी। इस दौरान डांस टीम ग्रुप की एक महिला ने पूरे घटना क्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में आप देख सकते है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी महिला अटेंडेंट बेशर्मी से हंसती रहीे। वीडियो में आप युवतियों की आवाज़ में थकावट और हिम्मत दोनों ही साफ दिखाई दे रही है। युवतियों ने यह तक कह डाला कि इस तरह की घटनाओं की वजह से ही हम लोग नॉर्थ-ईस्ट घूमने में डरते है।
Racism incident in Patna! Arunachal dance team faced abuse, asked for ID to use public washroom, called derogatory names. Northeast Indians feel unsafe in own country pic.twitter.com/M0DgY0PeAf — indiainlast24hr (@indiain24hr) April 3, 2026
पढ़ें :- 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड
बता दे कि वीडियो के वायरल होने के बाद नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने का बिहार पुलिस से फोन पर संपर्क भी किया है और मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और बिहार पुलिस के सीनियर अधिकारियों से आरोपी महिला अटेंडेट पर कार्रवाई करने की मांग लगातार कर रहे है। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज हुई है और न ही किसी पुलिस अधिकारी ओर से कोई बयान जारी हुआ है।