नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बुधवार दिन में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने के मामले पर प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी। पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने का मुद्दा उठाने वाले केजरीवाल ने कहा कि वाहन बनाने वाली 29 कंपनियों को पत्र लिखा है। पूछ रहे हैं कि पेट्रोल में इथोनॉल मिलाए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट करें। वह इस मामले में क्या कह रहे हैं?
पढ़ें :- बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन...चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार
Will Automakers Compensate for Damage Caused by E20? | Important Press Conference | LIVE https://t.co/uKZceJoB03
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 8, 2026
केजरीवाल आगे बोले, कंपनियों का ओनर मैन्युअल कहता है कि 2023 से पहले की बनी गाड़ियों में उपयोग होने वाले पेट्रोल में 10 फीसदी से अधिक एथेनॉल नहीं मिलाया जा सकता है। सरकार जनता के हित को न सोचकर गलत कार्य करने में लगी है और इससे लोगों के वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है।
पढ़ें :- भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव
आज मैंने देश के 29 auto manufacturers को पत्र लिखा है। पहला पत्र तीन कंपनियों को लिखा है –
Maruti Suzuki India
Toyota Kirloskar Motor
Hero MotoCorpदूसरा पत्र बाक़ी 26 कंपनियों को लिखा है। pic.twitter.com/4phfeLFqOZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 8, 2026
पढ़ें :- योगी सरकार ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलाएगी विशेष अभियान, जल सारथी ऐप पर दर्ज होगी शिकायत
‘कल जाऊंगा शोरूम और…’
उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी हुई है और यह समझने के लिए तैयार नहीं है कि जनता की समस्या क्या है। केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही। कहा कि कल वह कुछ वाहन शोरूम में जाकर इस मामले पर शोरूम मालिकों से बात करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि ऑटो मैकेनिकों से बात करेंगे और लोगों से बात करेंगे कि वह इस बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने फिर कहा कि इसको जनता पर थोपा जाना ठीक नहीं है सरकार इस पर पुनर्विचार करें।