Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Arvind Trivedi Passed Away: पीएम मोदी ने Arvind Trivedi के निधन पर जताया शोक, हमने अरविंद को खो दिया …

Arvind Trivedi Passed Away: पीएम मोदी ने Arvind Trivedi के निधन पर जताया शोक, हमने अरविंद को खो दिया …

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Arvind Trivedi Passed Away: टीवी फेमस एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi ) का निधन हो गया है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ (Ramayana) में रावण का किरदार अदा करने वाले जिंदादिल अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने 82 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

आपको बता दें, अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया (Social media) के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। भारत के पीएम मोदी ने किया ट्वीट कर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) के निधन पर शोक जताया है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति जुनूनी भी थे। भारत की पीढ़ियां उन्हें रामायण टीवी सीरियल में उनके काम के लिए याद रखेंगी।

Advertisement