नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता व वायनाड सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साध ली है।
पढ़ें :- UPSC के 100 साल पूरे, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए चाहिए नेशन फर्स्ट और सिटिजंस फर्स्ट वाली सोच, फ्लाईदुबई के पायलट की भी सराहना की
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ जान कर भी सिर्फ वोटों के लिए उन्होंने सैकड़ों बेटियों का शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों किया? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आखिर इतना बड़ा अपराधी बड़ी सहूलियत के साथ देश से फरार कैसे हो गया?
कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साध ली है।
प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा:
सब कुछ जान कर भी सिर्फ वोटों के लिए उन्होंने सैकड़ों बेटियों का शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों किया?
पढ़ें :- तृणमूल कांग्रेस के चार फ्रीज बैंक खातों पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
आखिर इतना बड़ा अपराधी बड़ी…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 1, 2024
क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए ‘सुरक्षा की गारंटी’ है?
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कैसरगंज से कर्नाटक और उन्नाव से उत्तराखण्ड तक, बेटियों के गुनहगारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का मूक समर्थन देश भर में अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए ‘सुरक्षा की गारंटी’ है?
पढ़ें :- ज्ञानेश कुमार BJP के एजेंट थे और रहेंगे...जब तक हमें बैलेट पेपर पर वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा हम लड़ते रहेंगे: खरगे
कांग्रेस मनरेगा मज़दूर को 400 प्रतिदिन मेहनताना व 25 लाख तक का मुफ्त इलाज देगी
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट लिखा कि सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस की श्रमिक न्याय गारंटियां देश के सच्चे निर्माताओं की बेबसी की बेड़ियों को तोड़ कर उनकी मेहनत और उनके पसीने के साथ न्याय करेंगी।
सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कांग्रेस की श्रमिक न्याय गारंटियां देश के सच्चे निर्माताओं की बेबसी की बेड़ियों को तोड़ कर उनकी मेहनत और उनके पसीने के साथ न्याय करेंगी।
• ₹400 प्रतिदिन मेहनताना (मनरेगा मज़दूर भी शामिल)
• 25… pic.twitter.com/63Z5k4E3mb— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 1, 2024
पढ़ें :- आगरा में पत्नी की हत्याकर शव को जलाया: अस्थियों को यमुना नदी में किया विसर्जित, पुलिस को दी झूठी गुमशुदगी की सूचना, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
कांग्रेस मनरेगा मज़दूर को 400 प्रतिदिन मेहनताना व 25 लाख तक का मुफ्त इलाज देगी। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि ‘भारत बनाने वालों’ को देश की समृद्धि में हिस्सा मिले और उनका जीवन सुरक्षित एवं खुशहाल बने।