Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Asia Power Index-2024 : भारत एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश , जापान को पछाड़ा

Asia Power Index-2024 : भारत एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश , जापान को पछाड़ा

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Asia Power Index-2024 : एशिया पावर इंडेक्स-2024 में जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत तीसरी सबसे बड़ी शक्ति (अमेरिका व चीन के बाद) बन गया है। भारत जापान को पछाड़कर 39.1 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है जो इसकी बढ़ती भू-राजनीतिक हैसियत को दर्शाता है। लोवी इंस्टिट्यूट द्वारा जारी किए गए इंडेक्स में संसाधनों और प्रभाव को मापकर विभिन्न देशों की रैंकिंग की जाती है। लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया पांचवें और रूस छठे स्थान पर है। बता दें, पिछले साल भारत को इस रिपोर्ट में चौथे नंबर पर रखा गया था।

पढ़ें :- Japanese Health Secret : जानिए कम और संतुलित खाकर 100 साल से ज्यादा जीने का आसान तरीका

2024 एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट में 27 देशों और क्षेत्रों को रैंक दिया गया है। पहली बार, दक्षिण पूर्व एशियाई देश तिमोर लेस्ते को इस रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

यह इंडेक्स ,आठ विषयगत उपायों: सैन्य क्षमता और रक्षा नेटवर्क, आर्थिक क्षमता और रिश्ते, राजनयिक और सांस्कृतिक प्रभाव, लचीलापन और भविष्य के संसाधन के 131 संकेतकों पर देशों की शक्ति का मूल्यांकन करती है।

रिपोर्ट एशियाई क्षेत्र में शक्ति संतुलन की बदलती गतिशीलता पर प्रकाश डालती है। इस रिपोर्ट में हमेशा की तरह सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन को  एशिया में महाशक्ति( सुपर पावर) का दर्जा दिया गया है ।

रिपोर्ट के अनुसार चीन की शक्ति में कोई बदलाव नहीं आया है और उसकी शक्तियाँ स्थिर है। उसकी शक्तियाँ  न तो बढ़ रही है और न ही घट रही है। लेकिन चीन , एशिया में अमेरिका के बाद दूसरी सबसे शक्तिशाली देश है और अन्य देशों के मुक़ाबले ,चीन बहुत ही शक्तिशाली है।

पढ़ें :- AI ने तैयार किए 16 नए वायरस, इलाज की नई उम्मीद के साथ जैविक हथियार का खतरा भी बढ़ा
Advertisement