नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसको लेकर अब सियासत शुरू हो गयी है। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर प्रवेश वर्मा और भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सड़क पर सवाल पूछो तो थप्पड़ और पेपर लीक पर सवाल पूछो तो लाठियां मिलती हैं।
पढ़ें :- युवक ने मेरे परिवार को अपशब्द कहे...थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर बताया
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, दिल्ली की BJP सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था। मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था। ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है।
दिल्ली की BJP सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।
उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था।
मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था।ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है।
पढ़ें :- बाराबंकी में उफनाई सरयू नदी में मस्जिद का बड़ा हिस्सा समाया, अब बाबा नारायण दास धाम पर खतरा, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
सड़क पर सवाल पूछो – थप्पड़।…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 27, 2026
उन्होंने आगे लिखा, सड़क पर सवाल पूछो – थप्पड़। पेपर लीक पर सवाल पूछो – लाठी। संसद में सवाल पूछो – माइक बंद। ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इन्हें अब ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है। वोट चोरी यही ख़रीदती है-सिर्फ़ नतीजा नहीं, उसके बाद आने वाला अहंकार भी। जो सरकार जीत को पक्का मान लेती है, उसे आपकी रज़ामंदी नहीं चाहिए – आपकी ख़ामोशी और अंधभक्ति चाहिए।
पढ़ें :- Viral : मंत्री प्रवेश वर्मा ने निर्माणाधीन सड़क का कर रहे थे निरीक्षण, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को जड़ा थप्पड़, AAP ने की गिरफ्तारी की मांग