Astro Tips : जीवन में आर्थिक तंगी से जूझने में के बजाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपायों को अपनाना लाभकारी सिद्ध होता है। ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय बताये गए है। ज्योतिषीय उपचार ऐसी प्रथाएं हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वे किसी व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों की स्थिति के नकारात्मक प्रभावों को कम करती हैं। इन उपायों को करने से रूठा हुआ भाग्य भी जाग उठेगा। इन उपायों में अक्सर जीवनशैली में बदलाव, मंत्र जाप, रत्न धारण करना या विशिष्ट अनुष्ठान करना शामिल होता है। मान्यता है कि बल ,बुद्धि , विद्या के प्रदाता हनुमान जी महाराज की कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते है। आइये जानते है कुछ आसान उपायों के बारे में।
पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां
मोर पंख के उपाय
1.घर में बांसुरी और मोर पंख को बहुत पवित्र माना जाता है। इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है।
माता लक्ष्मी की फोटो
2.मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो भगवान कुबेर आय के देवता हैं। इसलिए धन की वृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की फोटो के साथ हमेशा भगवान कुबेर की तस्वीर को रखना चाहिए। ऐसे में पैसों की दिक्कत को दूर करने के लिए घर में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर जरूर रखें।
पंचमुखी हनुमान जी की आराधना
3. जीवन में लगातार धन संबंधी या अन्य परेशानियां बनी हुई हैं तो पंचमुखी हनुमान जी की आराधना बेहद शुभ फलदायी रहती है। हनुमान जी की कृपा से धन, कार्य, शत्रु आदि समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है।
हल्दी के उपाय
4.यदि आपको लग रहा है कि बुरा समय आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है और दुर्भाग्य जैसे आपके पीछे पड़ गया है तो प्रतिदिन सुबह पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे विष्णु जी और बृहस्पति देव की कृपा बनी रहती है जिससे आपका भाग्योदय होता है।
कनकधारा स्तोत्र
6. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से धन लाभ होता है।
सूर्यदेव को जल
7. रोजाना तांबे के लोटे से उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं।
पीपल की पूजा
8.पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं: हर शनिवार पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
शुक्रवार का व्रत
9.शुक्रवार का व्रत रखें: शुक्रवार का व्रत रखने और लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करने से भी आर्थिक दिक्कतों से राहत मिल सकती है।