1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Earthquake : महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में आया 4.7 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Earthquake : महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में आया 4.7 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Maharashtra Earthquake : महाराष्ट्र के हिंगोली ज़िले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज की गयी। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन इन झटकों ने लोगों को डरा दिया और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- आरक्षण पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- संविधान के दायरे में ही मिलेगा हक

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया और इसका असर नांदेड़, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और वाशिम ज़िलों में भी महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप 11 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजकर 45 मिनट 23 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता (मैग्नीट्यूड) 4.7 रही। इसका केंद्र अक्षांश (Latitude) 19.533 डिग्री उत्तर और देशांतर (Longitude) 77.202 डिग्री पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में (लगभग 21 किमी दक्षिण-पूर्व में) था। 

पढ़ें :- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, गिरती इमारतें और भागते लोग, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...